कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।डपी फ्लाइंग पिजन एसोसिएशन के तत्वावधान में हंसवर में आयोजित तीन दिवसीय कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कबूतर पालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने प्रशिक्षित कबूतरों की उड़ान क्षमता का प्रदर्शन किय। मुख्य अतिथि महफूजुल हसन उर्फ मुन्ना तथा विशिष्ट अतिथि अनीस खान ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करती हैं।मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि कबूतर अमन, शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। कबूतर उड़ान प्रतियोगिताएं कबूतर पालकों को अपने कबूतरों की दक्षता, सहनशक्ति और उड़ान क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी विकसित करती है।कार्यक्रम के संयोजक रेहान सिद्दीकी एवं अफजल अंसारी तथा सहसंयोजक बब्लू खान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा।प्रतियोगिता में कबूतरों की उड़ान अवधि एवं प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। पहले दिन की प्रतियोगिता में विकास चौरसिया ने प्रथम, मोहम्मद अफजल ने द्वितीय तथा मोहम्मद सफवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन मोहम्मद अफजल प्रथम, हाफिज कदीर द्वितीय एवं मोहम्मद तौहीद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं तीसरे दिन की प्रतियोगिता में मोहम्मद तौहीद ने प्रथम, हाफिज कदीर ने द्वितीय तथा मोहम्मद जुबेर ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच अफजल अंसारी रहे।समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जावेद खान, शिब्लू, मेराज, मोहम्मद तौहीद, राशिद, नसीम अकबर, मोहम्मद शाहिद, रेहान सिद्दीकी, धर्मेंद्र, ऐनुद्दीन, गुड्डू, जुबेर, मोहम्मद खलीक, हाफिज कदीर, जुनेद सहित बड़ी संख्या में कबूतर प्रेमी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
तीन दिवसीय कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ हुआ संपन्न
जून 02, 2026
0
Tags
