देवल संवाददाता, मऊ। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रमका आयोजन जिला महिला चिकित्सालय मऊ में किया गया,इस कार्यक्रम 11 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना एवं मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से मिल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076 के बारे में भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर हब फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अर्चना राय,सेंटर मैनेजर संध्या सिंह,जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय,जेन्डर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय,स्टाफ नर्स,धात्री,महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
