देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सोनांचल में बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया हैं। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल और प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुछ वाहन संचालक नियमों को ताक पर रखकर सरकार की मंशा और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई न होने से सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। हाजी सलीम हुसैन ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की शिकायत करना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन को सचेत करना है। उन्होंने मांग की कि बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तत्काल अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का राज स्थापित हो सके। धीरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों में भी यह मामला प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जून 2026 की फोटो और गूगल मैप लोकेशन भी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है, जिससे कार्रवाई में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। व्यापार मंडल ने सवाल उठाया कि यदि शिकायतों, साक्ष्यों और बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे, तो आखिर कार्रवाई कब होगी। संगठन ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी अभियान चलाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)