देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, साहस और देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा थीं। उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ बहादुरी से युद्ध लड़ते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी ने समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं और गरीबों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उमेश पासी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, हिदायत उल्ला खान, लल्लू भारती, डॉ. केडी सिंह पटेल, अतुल दुबे, दीपक केसरी, पीयूष यादव, गुलाम यासीन, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, कुमारी निधि पांडेय, सुशील राय, पंकज त्यागी, सूर्यकांत सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpg)