देवल संवाददाता, मऊ। जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विकासखंड रानीपुर के ग्राम सुल्ताननीपुर में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत एक बृहद कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि,बैंकिंग सेवाओं तथा कृषि ऋण योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,मऊ के क्षेत्र प्रमुख शिवकुमार शुक्ला, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार मिश्रा,मुख्य प्रबंधक कृष्ण कुमार पांडे,विकासखंड रानीपुर के सहायक विकास अधिकारी (कृषि), ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने सहभागिता की।शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रमुख श्री शिवकुमार शुक्ला ने किसानों को अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर तथा संस्थागत वित्तीय सहायता का लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार मिश्रा ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी),कृषि ऋण, फसल ऋण एवं अन्य बैंकिंग योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से केसीसी एवं अन्य कृषि ऋण योजनाओं के माध्यम से बैंक से जुड़कर समय पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने का आग्रह किया,ताकि खेती को अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंकिंग सेवाओं एवं कृषि योजनाओं के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। आयोजन के अंत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने का आह्वान किया गया।
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत सुल्तानीपुर गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बृहद कृषक जागरूकता शिविर आयोजित
जून 29, 2026
0
Tags
