दीदारगंज, आजमगढ़। दिनांक 27.06.2026 को थाना दीदारगंज क्षेत्र के ग्राम अमनावे में गेहूं चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों एवं लोहे की सरिया से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।
उक्त प्रकरण में वादी उ0नि0 पंकज कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 122/2026 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में दिनांक 29.06.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा कुशलगांव बस स्टैंड से तीनों वांछित अभियुक्तों को समय 08:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
