कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहांगीरगंज विकासखंड में नवागत खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण पांडे ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यालय पहुंचने पर ब्लॉक के कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । कार्य भार संभालने के उपरांत खंड विकास अधिकारी ने अपने सभी पटल सहायकों, ग्राम विकास अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की इस दौरान उन्होंने लंबित फाइलों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा विकास के रूप में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव अनूप मिश्रा, प्रवीण वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, सफाई कर्मी दिलीप कुमार, रमेश कुमार, अशोक गुप्ता आदि बड़ी संख्या में ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।
