देवल संवाददाता, जीयनपुर, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ड़ॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। भूमि कब्जे के विवाद में मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा बरामद किया गया।
दिनांक 22.06.2026 को वादी मुकदमा जयहिन्द सिंह पटेल पुत्र स्व० रामबृक्ष सिंह निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षियों द्वारा पुआल आदि रखकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे एवं अन्य साधनों से मारपीट कर घायल किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 271/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 25.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 जाफर खान मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए-
अभियुक्ता कंचन पत्नी साहब पटेल निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर को थाना परिसर से समय लगभग 21:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त देवेन्द्र सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर को मोहम्मदपुर कोड़रा स्थित एसएसडी बालिका महाविद्यालय के पास से समय लगभग 23:53 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।
