देवल संवाददाता, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गौड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि गौड़ और समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा प्राप्त एक लाख का सहयोग चेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह यादव को समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर देखकर सम्मानित किया गया । रवि यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 37 देश के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था । रवि सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की दो खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है । रवि यादव ने इसे पूर्व ताइक्वांडो में थाईलैंड देश में कांस्य मेडल जीता था और नेपाल देश में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम लगातार रोशन कर चुके हैं । समाजवादी पार्टी रवि यादव के साथ हमेशा खड़ी है और जब-जब भी आवश्यकता पड़ेगी उनकी आर्थिक सहयोग करने का काम करेंगी।
इस मौके पर राम भरोसे सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव संजय यादव विजय यादव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रमेश चंद दुबे परमेश्वर दयाल वीरेंद्र यादव के साथ उपस्थित थे।