कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । विकास खण्ड जहांगीर गंज के कोहड़ा भाट गांव में कुछ अराजक लोगों द्वारा गांव के सार्वजनिक रास्ते पर मोरंग रख कर अवरुद्ध कर दिया गया था जिससे गांव वासियों को आवागमन प्रभावित हो रहा था जिसकी शिकायत गांव के ही संग्राम शर्मा द्वारा तहसील दिवस में दी गई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने रास्ते से अवरोध हटाने का आदेश दिया था । सोमवार को एस डी एम के आदेश पर खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र चक्रवर्ती और पुलिस की मौजूदगी में रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
