हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारी शक्ति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर शनिवार को "अभिनंदन हर मां को,सम्मान हर नारी को," के तहत मातृ शक्ति सम्मान 2026 का आयोजन संस्था के केंद्रीय कार्यालय मुहल्ला सीताराम आज़मगढ़ के सभागार में किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विषम परिस्थितियों में हार न मानते हुये अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपने परिवार को भी आगे बढ़ाया,ऐसी मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक डॉ नेहा दुबे एवं संचालन अनिता श्रीवास्तव ने किया,कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन से किया गया।
इस वर्ष मातृ शक्ति सम्मान 2026-श्रीमती उषा बरनवाल,श्रीमती अमरावती राय,श्रीमती किरन गोंड़,श्रीमती दुर्गा देवी एवम श्रीमती चिंतामणि को दिया गया जिन्होंने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए परिवार को भी सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर बोलते हुए संस्था की सचिव डॉ पूनम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष मातृ शक्ति सम्मान माताओं को दिया गया जिन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुये परिवार के उत्थान में भी अपना योगदान दिया है और अपने घर,परिवार एवं बच्चों को भी आगे ले जाने का कार्य किया है ।
संस्था अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति संस्थान यह कार्यक्रम इन मातृ शक्तियों के सम्मान के लिए करती है कि इनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिलाएं भी आगे बढ़े और जीवन की कठिनाइयों से हतोत्साहित न हों बल्कि उनका डटकर मुकाबला करें, सफलता उनका कदम अवश्य चूमेगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ नेहा दुबे ने आयी हुई समस्त महिलाओं का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ प्रीति गुप्ता,सुषमा बरनवाल रश्मि डालमिया,संजू चौधरी,आस्था राय,अनिता आलोक श्रीवास्तव,नीता बरनवाल सहित संस्था की समस्त संरक्षक पदाधिकारी एवम सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं।
