देवल संवाददाता, आजमगढ़। मदर्स डे के अवसर पर जहाँ पूरी दुनिया में माँ के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा रहा है, वहीं जायसवाल समाज की महिलाओं ने इसे एक सेवा भाव के रूप में मनाकर समाज के सामने एक अनोखी मिसाल पेश की है। रविवार को जायसवाल महिला समिति की महिलाओं ने पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुँचकर निराश्रित और बूढ़ी गायों की सेवा की। गौमाता की सेवा और हरा चारा समिति की अध्यक्ष कुसुम जायसवाल के नेतृत्व में गौशाला पहुँची महिलाओं ने गौवंश को ममता का स्पर्श दिया। उन्होंने गौशाला में मौजूद निराश्रित और बेसहारा बूढ़ी गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया। महिलाओं का मानना है कि 'गौमाता' में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी सेवा करना ही मातृत्व दिवस का असली सत्कार है। इस अवसर पर केवल एक दिन की सेवा ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी संकल्प लिए गए। समिति की सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह प्रण लिया कि वे समय-समय पर गौशाला आकर इन बेसहारा गायों की देखरेख और सेवा में अपना योगदान देती रहेंगी। इस दौरान अर्चना जायसवाल, नीतू जायसवाल, शीला जायसवाल, सरिता जायसवाल, रागिनी जायसवाल, गीता जायसवाल, लीलावती जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
मदर्स डे पर जायसवाल महिला समिति की अनूठी पहल, गौसेवा कर ममता और सेवा का दिया संदेश
मई 10, 2026
0
Tags
