देवल संवाददाता। आजमगढ़ शहर में स्वास्थ्य सेवाओं और दवा व्यवसाय के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए ‘मेडिसिन मार्ट 2’ का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के अनेक संभ्रांत नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
आपको बता दें कि संस्था के फाउंडर चेयरमैन सुधीर अग्रवाल दवा व्यापार जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय स्तर के सक्रिय नेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। दवा व्यवसाय में उनकी वर्षों की मेहनत, अनुभव और विश्वसनीयता ने उन्हें प्रदेशभर में विशेष पहचान दिलाई है।
सुधीर अग्रवाल की प्रतिष्ठित फर्म ‘मेडिसिन सेंटर’ शहर के महिला अस्पताल के सामने स्थित है, जिसकी स्थापना उनके पिता स्वर्गीय ओंकार अग्रवाल द्वारा की गई थी। स्वर्गीय ओंकार अग्रवाल ने अपने जीवनकाल में ईमानदारी, सेवा भावना और ग्राहकों के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए इस व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परिवार दवा व्यवसाय में निरंतर प्रगति कर रहा है।
संस्था का कार्यक्षेत्र केवल आजमगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि लखनऊ में भी इनके दवा कारोबार का बड़ा नेटवर्क संचालित है। वहां से प्रदेश के विभिन्न जिलों में दवाइयों की आपूर्ति की जाती है। गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता और बेहतर सेवा के कारण संस्था ने दवा व्यापार के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘मेडिसिन मार्ट 2’ की आधुनिक व्यवस्था, सुव्यवस्थित दवा प्रबंधन और ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने की पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल एवं नमन अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, व्यापारियों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि लोगों तक बेहतर और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना भी है। भविष्य में भी संस्था जनहित और सेवा भावना के साथ कार्य करती रहेगी।

