देवल संवाददाता, मऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन डी.सी.एस.के.पी.जी कॉलेज मऊ में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.चंद्र प्रकाश राय, विशिष्ट अतिथि डॉ मो. कलाम, डॉ इश्तियाक अहमद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार तथा डॉ. विशाल कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के सकारात्मक उपयोग हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रो. चंद्र प्रकाश राय सर ने छात्रों को तकनीकी युग और डिजिटल क्रांति से अवगत कराया और पोखरण परमाणु परीक्षण 1998 के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
