देवल संवाददाता, मऊ।जिला महिला चिकित्सालय मऊ पर अग्निशमन अधिकारी मऊ सुनील यादव एवं उनकी टीम के द्वारा आज अपरान्ह में आग लग जाने पर सुरक्षा हेतु मॉकड्रील प्रशिक्षण कराया गया। चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। उपरोक्त मॉकड्रील का संचालन हास्पिटल मैनेजर डा० मिथलेश रस्तोगी द्वारा किया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० निलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अग्निशमन अधिकारी एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि से सुरक्षा हेतु उचित मार्गदर्शन मिला।
