कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में चार मासूम बच्चों की क्रूर हत्या के कुछ ही देर बाद उनकी मां का शव भी घर के पास से बरामद हो गया। इस घटना ने पूरे मामले को और अधिक रहस्यमय बना दिया है।पुलिस अब इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। शनिवार को हुई इस घटना में 14 वर्षीय शफीक, 10 वर्षीय सउद, 8 वर्षीय उमर और 7 वर्षीय सादिया की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। जब पुलिस घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर चारों बच्चे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े मिले।मां गासिया खातून बच्चों की हत्या के बाद फरार बताई जा रही थी, लेकिन अब उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।बच्चों के पिता नियाज अहमद पिछले चार साल से सऊदी अरब में काम कर रहे हैं और इस दौरान एक बार भी घर नहीं आए। पिता बच्चों से फोन पर नियमित संपर्क में रहते थे। जानकारी के अनुसार, नियाज ने करीब तीन साल पहले पाकिस्तान मूल की महिला गासिया खातून से शादी की थी, जिसके बाद दंपति के बीच लगातार विवाद चल रहे थे।पुलिस दोनों संभावनाओं पर काम कर रही है—क्या मां ने बच्चों की हत्या के बाद खुद को जान दी, या फिर यह किसी और की साजिश है? पूरे मामले की जांच तेजी से चल रही है।
चार बच्चों की हत्या मामले में चौंकाने वाला नया मोड़- घर के पास मिला मां का शव
मई 03, 2026
0
Tags
