देवल संवाददाता, मऊ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनने के उपरांत उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 80 तथा पुलिस विभाग की 10 शिकायत थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्राप्त कुल शिकायतों में से 20 का तत्काल निस्तारण किया तथा 3 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीमें भेजी गई। शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पीड़ितों को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन सत्य प्रकाश सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
मई 03, 2026
0
Tags
