देवल संवाददाता, इन्दारा। अदरी नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 मोहल्ला स्थित आकाशीय बिजली गिरने से एक 400केवी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। अचानक हुई इस घटना से उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दो दिन पहले शाम अचानक मौसम बदला और तेज गर्जने के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आ गया। अवर अभियंता गोपीनाथ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर बिजली विभाग आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के तत्परता के चलते तुरन्त मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई। तकनीकी टीम में तेजी से काम करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को अलग कर अस्थाई मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति शुरू कर दी। लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर नही लगाया गया। इससे मोबाइल ट्रांसफार्मर जल गया तो पूरा मोहल्ला अंधेरे में हो जायेगा।
