देवल संवाददाता, मऊ।नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश ए.के. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण,कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किए गए प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के धैर्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग,विशेषकर शिक्षा जगत से जुड़े कर्मियों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बढ़े हुए मानदेय का वितरण
मुख्यमंत्री जी के डिजिटल बटन दबाकर मानदेय हस्तांतरित करने के साथ ही,मऊ के कम्युनिटी हॉल में उपस्थित शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा द्वारा शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक मानदेय चेक वितरित किया गया।मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा का वक्तव्य,समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। शिक्षामित्र बुनियादी शिक्षा की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज का यह कार्यक्रम न केवल उनके बढ़े हुए मानदेय के वितरण का उत्सव है,बल्कि उनके प्रति सरकार के विश्वास और सम्मान का प्रतीक भी है।शिक्षामित्रों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया।कंपोजिट विद्यालय कर्मी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामाश्रय मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में जनपद के शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
