कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकरनगर जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के प्रमुख बाजार न्यौरी में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ फेंसिंग( जाली) व फ्यूज टेस्ट न लगाएं जाने के कारण आए दिन बेजुबान पशु खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आ रहें हैं जिसके कारण अबतक लगभग आधा दर्जन पशुओं की खुले ट्रांसफार्मर होने के कारण मृत्यु भी हो चुकी है।
मंगलवार को भी 100 केवीए ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक बकरे की मृत्यु हो गई। स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग और जाली लगी होती तो बेजुबान जानवर व बकरे की मृत्यु नहीं होती।फिलहाल विद्युत उपकेंद्र न्यौरी भगवान भरोसे ही चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले की प्रमुख बाजार न्यौरी में जलालपुर प्रमुख मार्ग निबिहावा पोखरा स्थित 250 के. बी. ए. ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग जाली व फ्यूज टेस्ट न लगे होने के कारण प्रतिदिन फ्यूज जलने व छुट्टा पशु इसकी चपेट में आ रहे हैं। दूसरा रामनगर रोड स्थित 250 के बी ए ट्रांसफार्मर के पास आधी अधूरी फेंसिंग जाली लगाकर विद्युत विभाग मौन हो चुका है।
दूसरी तरफ न्यौरी गांव के पश्चिम तरफ 100 के.बी.ए. ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग व जाली न लगे होने के कारण पशु व छोटे बच्चों की जान का खतरा हमेशा बना रहता है।
100 केवीए ट्रांसफार्मर के पास मई माह के प्रथम सप्ताह में ही लगभग आधा दर्जन बेजुबान पशु खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि अवर अभियंता न्यौरी प्रशांत तिवारी को खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग व जाली न लगी होने की सूचना अनेकों बार दी गई परंतु अभी तक ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग जाली व फ्यूज टेस्ट विभाग द्वारा नहीं लगाया गया है।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग किसी बड़ी घटना अनहोनी के इंतजार में है अगर समय रहते विद्युत विभाग सचेत नहीं हुआ तो खुले ट्रांसफार्मर के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अवर अभियंता न्यौरी प्रशांत तिवारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग जाली के लिए विभाग को अवगत करा दिया गया है। जल्द से जल्द सभी ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग जाली व फ्यूज टेस्ट लगा दिया जाएगा।
