देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं अनुशासित बनाए रखने के लिए दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराया।
यूपी-112 एवं विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यशीलता परखी। वाहन चालकों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही मेस में
भोजन की गुणवत्ता की जांच एवं पुलिस कर्मियों के शस्त्र तथा बीट बुक का निरीक्षण भी किया। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डा चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मो नदीम आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)