देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। मेडिकल कालेज से संबंद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप संचालित एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती मरीज का मोबाइल फोन गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीबी फूटेज में मरीज के पास रखे मोबाइल फोन को एक व्यक्ति चोरी करते नजर आ रहा है। हालांकि वायरल फूटेज का समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता।
हास्पिटल में भर्ती पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चपईल रामगढ़ निवासी प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि वह अपने पैर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। गत 13 मई की सुबह करीब 3 बजे वह जनरल वार्ड में बेड पर सो रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति वार्ड में पहुंचा और रेकी कर वापस लौट गया। बाद उक्त व्यक्ति अपने दूसरे साथी के साथ कुछ देर बाद वार्ड में प्रवेश किया और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।
.jpeg)