कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद अम्बेडकरनगर के ग्राम सभा बरौरा कल्यानपुर में तेज आंधी के दौरान ट्रांसफॉर्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसकी सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अधिकारी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंगलमणि तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता की और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
मंगल मणि तिवारी के सक्रिय प्रयास एवं तत्परता के परिणामस्वरूप विद्युत विभाग द्वारा मात्र 2 घंटे के भीतर मौके पर टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मंगलमणि तिवारी एवं विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया। मंगल मणि तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और आमजन की हर समस्या के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
