आमदनी का जरिया बना ढैचा का बीज ऐसे लापरवाह राजकीय बीज भंडार जहागीरगंज के प्रभारी के ऊपर कब होगी कार्रवाई
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए किसानों के खेतों के लिए अनुदानित ढैंचा का बीज संबंधित राजकीय बीज भंडार के माध्यम से किसानों तक निर्बाध रूप से पहुंचे इसके लिए पहले से ही बीज को बुक कर संबंधित किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। ढांचा का बीज धान की फसल रोपने के 40 से 45 दिन पहले ही खेतों में बोई जाती है। ढैचा का फसल बोने से किसानों के खेत में हरी खाद उत्पन्न होती है। सरकार की मंशा है कि ऐसा करने से किसान यूरिया सहित अन्य खाद पर कम निर्भर होंगे। कई जगहो पर यह बहुत ही कारगर साबित हो रहा है लेकिन वहीं पर कुछ अधिकारी मौके का फायदा उठाकर अन्नदाता किसानों को लूटने में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है।
अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज विकासखंड के कार्यालय के प्रांगण में स्थित राजकीय बीज भंडार इस समय ढैचा के बीज वितरण के मामले में यह चर्चाओं का माहौल गर्म है।
किसानों का आरोप है कि बुक करने के बाद भी किसानों को बीज नहीं दिया गया जबकि शासन स्तर से राजकीय कृषि बीज भंडार जहांगीरगंज में लगभग 80 किसानों के नाम से बुक लगभग 26 कुंतल ढैंचा का बीज मिला था। जिसका वितरण पूरी तरह से हो चुका है। कुछ किसानों से बातचीत में पता चला कि उन्हें आज तक यह कहकर उन्हें ढैंचा का बीज नहीं दिया गया कि बीज आया ही नहीं है। लोगों ने यह भी बताया कि बीज आने के बाद दूसरे जिले में चिन्हित दुकानों पर सप्लाई करके मोटा पैसा भी कमाने का आरोप है।
सवाल उठता है कि बुक किए हुए किसानों के बीज आखिर कहां गए यह तो जांच का भी विषय है।
वही इस विषय में मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी से बात करना पर उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए जांच कर प्रभारी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
