देवल संवाददाता, "हर घर नल से जल का सपना साकार करने के उद्देश्य से शुरू की गयी जल जीवन मिशन परियोजना नगरीय क्षेत्र जहाँगीरगंज के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है.अन्य इलाकों की तरह फत्तेहपुर खास में पाइपलाइन बिछाने के बाद से यहांँ जगह-जगह हो रहे लीकेज और मरम्मत के नाम पर खोदी जा रही सड़कों ने आवागमन को नारकीय बना दिया है.जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण न केवल पीने के पानी की भारी बर्बादी हो रही है बल्कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.यह योजना विकास की बजाय धीरे-धीरे विनाश का पर्याय बनता जा रहा है.फत्तेहपुर खास में पानी की टंकी के ठीक सामने प्रमुख मार्ग पर पाइप लीकेज को लेकर खोदे गए गड्ढों के कारण कई तरह की परेशानियों के साथ आवागमन प्रभावित रहा ।
