आमिर, देवल ब्यूरो ,जफराबाद।जौनपुर स्थानीय रेलवे स्टेशन पास के पुलिस ने मंगलवार की तड़के सुबह नाथुपुर में हुए गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस व 98 हजार रुपये बरामद हुआ।
थानाप्रभारी श्रुष्टि जैन व थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली कि नाथुपुर में शादी की पूर्व हल्दी रस्म में प्रेम साव को पुरानी रंजिश में गोली मारने वाला आरोपी अरविन्द सिंह ऊक्त स्थान के पास मौजूद है।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर अरविंद सिंह पुत्र कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से ऊक्त पैसे व तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।ज्ञात हों अरविंद ने तमंचे से गोली प्रेम साव के जबड़े में गोली मारा था।उसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन हुआ है।
