देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव हमराही हेड कांस्टेबल रामजी के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बीना सब्जी मंडी, ग्राम जमशिला के पास एक व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं पर अशोभनीय एवं अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामाश्रय पुत्र नागा साव निवासी डाला बस्ती जमशिला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु०अ०सं० 8782026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
महिलाओं की सुरक्षा में शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मई 07, 2026
0
Tags
.jpg)