कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहागीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी अभिषेक चौधरी के घर पर उस समय अपना तफरी मच गई। जब रसोई घर के शीशे की खिड़की पर गोली के निशान दिखे । मामले की जैसे ही जानकारी स्थानीय थाना जहागीरगंज को लगी थाना अध्यक्ष मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू हुई।
गोली चलने की वजह से कमरे के बाहर लगी शीशे की खिड़की में छेद हो गया है।घटना के दौरान रसोई घर में कोई मौजूद नहीं था।अन्यथा बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल किया और थाना अध्यक्ष जहागीरगंज द्वारा अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया आगे की जांच पड़ताल जारी है।इस घटना से जहां एक तरफ पारिवारिक जनों में डर और भय का माहौल उत्पन्न हुआ वही गांव वालों में भी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। गांव वालों का कहना है कि पुलिसिया निष्क्रियता की वजह से आए दिन कुछ ना कुछ हो रहा है बीते दिनों अभिषेक चौधरी के घर पर अज्ञात लुटेरों के द्वारा भी धावा बोला गया था। जिसका रिकॉर्ड तत्कालीन थाना अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सीसी कैमरे में रिकॉर्डिंग भी लिया गया था। उसकी जांच पड़ताल ठंडा बस्ते में समा गई है।पारिवारिक जनों ने बताया कि थोड़ा से आवाज आया था सटीक जानकारी इसलिए नहीं हो पाएगी कि बगल में डी जे चल रही थी
