नौपेडवा में जागृति सेवा फाउंडेशन द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
आमिर, देवल ब्यूरो ,बक्शा जौनपुर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार ने कहा कि मजदूर समाज का रीढ़ होता है श्रमिकों के सम्मान करना चाहिए एवं उनके योगदान को याद करना चाहिए । मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों, उनके सम्मान एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मजदूरों को दो भागों में बांट दिया गया है कुशल मजदूर आकुशल मजदूर दोनों का योगदान बराबर होता है आज जो भी सड़क हैं मकान है यह मजदूर की देन है हमें मजदूरों क़े हित में काम करने की आवश्यकता है श्रमिकों के अधिकार, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही श्रमिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन सीमा भारती ने किया विनोद मौर्य, सेरे माल मौर्य, राधा गौड,जयप्रकाश,डॉक्टर शेर बहादुर रमाशंकर गौतम, वंदना,त्रिभुवन चंद्रकला,निर्मला,रेखा ने अपना अपना विचार रखा
