देवल संवाददाता,बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के सरैया गांव में इंटरलॉकिंग सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। लंबे समय से सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी जमा रहने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। बरसात न होने के बावजूद नाली की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है।
समस्या के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने गांव में विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर इंटरलॉकिंग सड़क से जलजमाव की समस्या दूर कराने की मांग की है साथ ही ग्रामीणों का गुस्सा ग्राम प्रधान पर फूटा उन्होंने चेतावनी दिखी इस बार पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान को ठेगा दिखाने का काम करेंगे।इस मौके पर इशरावती सोनाराजीदेवी सोना देवी जगमोहनी कौशल्या प्रजापति बृजमोहन प्रजापत हौसला चंद्र कनौजिया लल्लन प्रजापति मनीष बहावू प्रमोद फेकू घरबार गुरु कटवारू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे