कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर के प्रधानाचार्य डॉ० मुकेश यादव के दिशा निर्देशानुसार इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० उमेश कुमार वर्मा ने नर्सो के समर्पण, सेवा भाव और निस्वार्थ देखभाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्से स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और कोविड महामारी से लेकर रोजमर्रा की स्वास्थ्य सेवाओं तक उनका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाली नर्सो को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य, देखभाल और रोगी सुरक्षा पर चर्चा की गई।
कॉलेज आफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर के प्रधानाचार्य डॉ० भास्करा राजडी० के द्वारा नर्सिंग शिक्षकों एवं नर्सो को उनके समर्पण और सेवा के लिए हृदय से धन्यवाद देता है।
