देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने एक कार से 52 किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार सवार युवक उड़ीसा से गांजा लेकर श्रावस्ती जा रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, पोस्ट सेमरी चक पिहानी थाना एकौना जनपद श्रावस्ती के रूप में की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन अवैध मादक पदार्थो की विकी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कम में चोपन थाना पुलिस ने शुक्रवार को करगरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोपन की ओर से आ रही एक कार से छह बोरियों में 52 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार सवार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानून के हवाले कर दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, हेड कास्टेबल चालक वीरेन्द्र कुमार सरोज आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
.jpeg)