देवल संवाददाता, मऊ।जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के कार्यों की तैयारियो, विभाग की समन्वय एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना (self Enumeration)का कार्य दिनांक 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित होगा। इस अवधि में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि स्वयं के साथ ही अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों के माध्यम से आम जन को जनगणना के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता,समयबद्धता एवं गंभीरता से संपन्न कराने के भी निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।ज्ञातव्य है कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना मे स्व गणना 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित होगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग एक थीम दिवस के रूप में मनाया जाना है।स्व गणना के प्रथम दिन की थीम दिवस में राजस्व प्रशासन/सांसद/ विधायक/ विधान परिषद सदस्य के रूप में मनाया जा रहा है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिषर स्थित कार्यालय के समस्त कार्यालय अध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
