संतोष,देवल ब्यूरो,आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र स्थित रेढ़हा के लक्ष्मी सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक तरुण कुमार अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह (गब्बर) ने की तथा संचालन कमलेश पांडे द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली इशिका सिंह एवं नवां स्थान प्राप्त करने वाली आदित्री यादव को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चों को देखकर स्पष्ट होता है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केसाथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, जिसके कारण यहां के छात्र जनपद में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजर संतोष सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, प्रभुदीन यादव हनुमत सिंह रज्जू, निखिल सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रेढ़हा स्थित लक्ष्मी सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
अप्रैल 12, 2026
0
Tags
