कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेना, महिला ब्राह्मण सभा के द्वारा सभी राष्ट्रीय, प्रदेशीय, जिला, महानगर पदाधिकारियो और कार्यकरणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ स्थित एक प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हरिराम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विनीता मिश्रा सहित प्रदेश के हर जिले से आए सभी जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक में सवर्ण समाज विरोधी कानून यूजीसी और परशुराम जयंती पर अवकाश, विधानसभा के सामने मंगल पांडे जी की प्रतिमा लगवाने सहित दर्जनों मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी ने कहा कि किसी प्रदेश या भारत के किसी भी कोने में कहीं भी किसी भी ब्राह्मण को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा तो हमारा संगठन उस ब्राह्मण के लिए खुलकर उसके समर्थन में जाएगा और उसकी भरपूर मदद करेगा तो वहीं पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना मिश्रा ने भी कहा कि ब्राह्मण सहित पूरे समाज के किसी भी वर्ग की महिला या पुरुष को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा तो मैं अपने पूरे संगठन के सभी पदाधिकारियो को साथ लेकर उस व्यक्ति का या उस महिला का धन बल और शासन प्रशासन के माध्यम से उसकी मदद करूंगी और उसको न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
