देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शिकायतमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना के प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी स्तर से पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी भीषण गर्मी एवं मई माह को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल आपूर्ति केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक घर तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी माध्यम से पेयजल आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर घर नल योजना के अन्तर्गत जिन 364 राजस्व गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन द्वारा सुची उपलब्ध करायी गयी है, उन सभी राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या होतो उसका निराकरण 10 दिवस के अंदर किया जाए। निराकरण न किये जाने के स्थिति में संबंधित दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जाएगी। कहा कि जिन 364 राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाए गए हैं, वहां टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति न की जाए। कहा कि यदि उक्त गांवों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किए जाने की जानकारी हुई तो संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)