आमिर, देवल ब्यूरो ,रामनगर, जौनपुर आज वाराणसी परिक्षेत्र में अपना दल (एस) पार्टी द्वारा विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेतृत्व ने राकेश पटेल (जिला पंचायत सदस्य) को क्षेत्रीय महासचिव, बरुण दुबे (जिला पंचायत सदस्य) को क्षेत्रीय सचिव, डॉ. मनीष यादव को क्षेत्रीय सचिव, ओमप्रकाश पासी तथा छोटेलाल पटेल को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
इस अवसर पर मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका समर्पण, मेहनत और नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मछलीशहर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, उससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
वहीं जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर यादव ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
