आमिर, देवल ब्यूरो ,बदलापुर-जौनपुर सिंगरामऊ स्टेशन रोड़ स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 24 प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरुण सिंह, हिमांशु शेखर सिंह और सचिन जायसवाल ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र के साथ पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में जिया खरवार, रश्मी शुक्ला, अनमोल बरनवाल, अर्पित मिश्रा, अक्षत गुप्ता, मोहम्मद अयाज हुसैन, मानस मिश्रा, शिवांगी सिंह, कार्तिक उपाध्याय, अनाया मोदनवाल, पीयूष तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, वर्षा भारती, साक्षी निषाद, जनमेजय सिंह, प्रतीक्षा मिश्रा, आयत बानो, नितेश राव, सुजीत निषाद, सक्षम कुमार मौर्य एवं दिव्यांश प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नसरुल्लाह हाशमी, अरविंद दुबे, शुभम रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।
