कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।गोशाईगंज रेलवे स्टेशन यार्ड में एक लावारिस महिला की सूचना मिलने पर अकबरपुर जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात महिला का शव रखवाया था मृतका की हुलिया गोरा रंग उम्र करीब 28 वर्ष पहनावा मृतका के शरीर पर काले रंग की सूट और लाल रंग की कमीज पहनी हुई थी। पैर में काला रंग का धागा पहना हुआ था पहचान न होने के कारण समाजसेवी बरकत अली से थाना जीआरपी हेड कांस्टेबल अनुराग यादव ने लावारिस महिला के शव का अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया समाजसेवी बरकत अली ने लावारिस महिला को देखने में मुस्लिम लग रही थी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हेड कांस्टेबल अनुराग यादव कांस्टेबल विश्वजीत सिंह समाजसेवी बरकत अली हाफिज जावेद खान पंकज वर्मा की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया
