देवल संवाददाता, मऊ। महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं मे नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में टाक शो विथ आयडल्स कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमे जनपद की ऐसी महिलाये जिन्होंने अपने जीवन मे संघर्ष करते हुए सफलताओं को छुआ है उनकी प्रेरक कहानियों के विषय मे सभागार मे उपस्थित लोगों के सामने प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया गया,ताकि वो भी अपने जीवन मे ऊंचाइयों को छुए।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं तथा महिलाओ में नेतृत्व,आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना था,जिससे वो भविष्य मे समाज सेवा और शासन- प्रशासन के कार्यों मे सक्रिय भूमिका निभा सकें।अंत मे जिलाधिकारी ने यह संदेश दिया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं तथा महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे।कार्यक्रम मे जनपद की महिला एवं पुरुष पुलिस इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल तथा जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा महिला कल्याण विभाग की टीम तथा विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रहीं महिलाएं उपस्थित रहीं।
