देवल संवाददाता, मऊ। जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी के निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया। इनके पिता रविंद्र भूमि संरक्षण कार्यालय मऊ में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। राहुल ने 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई डीएवी इंटर कॉलेज से की। इसके उपरांत उन्होंने उच्च शिक्षा हेतु बीटेक में कानपुर स्थित एचबीटीआई में प्रवेश लेकर अच्छे अंक से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। राहुल का यह दूसरा ही प्रयास था जिसमें उन्होंने नायब तहसीलदार पद पर चयन प्राप्त किया।इससे पहले वह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सीएपीएफ का भी इंटरव्यू दे चुके हैं।
