देवल संवाददाता, इन्दारा। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर पंचायत अदरी शिव हनुमान मंदिर लक्ष्मीनगर वार्ड नंबर एक इंदारा स्टेशन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बजरंगबली की झांकी रथ पर सजाकर डीजे म्यूजिक की भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु जय बजरंगबली,जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किये।शोभायात्रा मन्दिर परिसर से निकल कर लक्ष्मीनगर,अदरी नगर पंचायत बाजार,अलीनगर मझवारा शहीद रोड़,पुलिस चौकी रोड़ सहित पूरे नगर में घूमते हुए हनुमान मन्दिर पहुंची। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं श्रीराम और हनुमान जी के भजनों पर झूमती नजर आई। ढोल नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा रहा। श्री राम जय श्री राम और हनुमान जी की जय की जय कारों से पूरा नगर पंचायत गूंज उठा भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वहीं हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभासद प्रिंस गुप्ता,रोहित जयसवाल,अन्नू मद्धेशिया,उत्तम राजभर,सभासद रघुबीर राजभर,आशीष चौरसिया,नरसिंह मौर्य,मुन्ना मोदनवाल,रेयाज,भाजपा नेत्री सन्नू गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
