कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में नव-निर्मित ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण कार्यक्रम दिन शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० हरिओम पाण्डेय (सदस्य विधान परिषद) एवं विशिष्ट अतिथि मा० धर्मराज निषाद (विधायक कटेहरी) होंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० संजय कुमार शैवाल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० पी०एन० यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
