कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद अम्बेडकरनगर में यूरिया 12832 मी०टन, डी०ए०पी० 4193 मी०टन, एन०पी० के० के 2998 मी०टन, एस०एस०पी० 13790 मी०टन एवं एम०ओ०पी० 158 मी०टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 12482 मी०टन, डी०ए०पी० 4006 भी०टन, एन०पी०के० 2941 मी०टन, एस०एस०पी० 13653 मी०टन एवं एम०ओ०पी० 149 मी०टन उपलब्ध है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद को अयोध्या रैक प्वांइट से सहकारिता क्षेत्र में एन०एफ०एल० कम्पनी की 113 मी०टन (2511 बोरी) यूरिया तथा निजी क्षेत्र में 427 मी०टन (9488 बोरी) कुल 540 मी०टन (11999 बोरी) यूरिया शीघ्र ही जनपद को प्राप्त होगी। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है।
उर्वरक प्राप्त करने के लिये कृषक भाई अपना आधार कार्ड और जोत बही/ खतौनी लाकर उसमें अंकित कृषि भूमि के अनुसार जोत / कृषित भूमि के सापेक्ष संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक प्राप्त करें। किसान भाईयो से अनुरोध है कि अपने नजदीकी उर्वरक बिकी केन्द्रों से पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त कर सकते है। उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रूम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है।
