आमिर, देवल ब्यूरो , चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के अइलिया गांव में गुरुवार की रात घर पर सो रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की।
अइलिया निवासी 54 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र रामदेव सिंह गुरुवार की रात अपने घर में सोए हुए थे। 10 बजे के करीब उनकी पत्नी संगीता सिंह ने देखा तो वह अचेतावस्था में पड़े थे। उनकों तुरंत लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । संगीता सिंह अइलिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनके दो बच्चे हैं 22 वर्षीय अमन सिंह व 20 वर्षीय अनुष्का सिंह
। अमन सिंह ने बताया कि पिताजी फौजदारी के मुकदमे में पैरवी कर जौनपुर न्यायालय से घर वापस आए थे अचानक हुई मौत से परिवार सदमें में है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने स्थिति स्पष्ट होगी ।
