आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। टीडी कॉलेज में सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा से संबंधित सूचना विवरणिका का विमोचन प्राचार्य कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, संकाय प्रमुख एवं वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विमोचन कार्यक्रम में प्रो. सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रो. रमेश सिंह, प्रो. शिखा श्रीवास्तव, प्रो. जी.डी. दूबे, प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रो. सुदेश कुमार सिंह, प्रो. राहुल, डॉ. अमित राहुल एवं डॉ. अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विवरणिका के विमोचन के उपरांत प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने इसका संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि इसमें महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और नियम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सीबीसीएस आधारित पाठ्यक्रम, अध्ययन-पद्धति और मूल्यांकन प्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी इसमें सुव्यवस्थित रूप से संकलित की गई हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
.jpeg)