आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जिले के पान दरीबी क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा तंजीम फातिमा ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जौनपुर का नाम रोशन कर दिया है। तंजीम फातिमा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सन पैट्रिक स्कूल की मेधावी छात्रा तंजीम ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होता।
तंजीम फातिमा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं उनके माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तंजीम बचपन से ही पढ़ाई में बेहद गंभीर और समर्पित रही हैं।
तंजीम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला, जिसकी बदौलत वह यह उपलब्धि हासिल कर सकीं।
इस उपलब्धि से न सिर्फ जौनपुर जिले बल्कि पान दरीबी क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। तंजीम फातिमा अब आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देख रही हैं।
