कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकरनगर जनपद में इन दिनों भू-माफियाओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के चर्चित वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार समाज कल्याण सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष हरिमोहन दुबे ने बहरामपुर गांव निवासी कोटेदार एवं विद्यालय प्रबंधक बुद्धिराम यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि बुद्धिराम यादव भ्रष्टाचार और भू-माफियागिरी में लिप्त हैं तथा अवैध तरीके से सरकारी और बंजर भूमि पर कब्जा कर संपत्ति अर्जित कर रहे हैं।
इस विषय में आलापुर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच करवाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला व्यक्ति विशेष का ही लग रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सत्यता होने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।