देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से चार मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया।
सुनवाई महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कुल छह प्रार्थना पत्रों पर विचार किया गया। दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का प्रयास किया गया। परामर्श के बाद चार मामलों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिससे संबंधित परिवारों में फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हो सका। वहीं दो मामलों में मतभेद बने रहने के कारण अगली तिथि निर्धारित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को कानूनी प्रक्रिया से पहले आपसी समझ और संवाद के जरिए सुलझाना है, जिससे परिवारों में सौहार्द बना रहे।
.jpeg)