देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा सोनभद्र की मासिक बैठक रविवार को रोडवेज के पास स्थित आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह ने की।
बैठक में आठवें वेतन आयोग को लेकर प्रांतीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही रसकरण की कटौती के मामले में उच्च न्यायालय में दाखिल रिट याचिका के संबंध में भी सदस्यों को अवगत कराया गया। प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सर्वसम्मति से समर्थन देते हुए इसे जोर-शोर से पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान डॉ. विक्रमा प्रसाद, रामराज राम, एसपी भारती, सुरेश चंद्र, रामजी शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद और रामाशंकर प्रसाद सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दूसरे सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर, मिष्ठान वितरित कर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
.jpeg)